Pages

Saturday, 9 June 2018

दिल्‍ली: 1 लाख के इनामी गैंगस्‍टर का एनकाउंटर, तीन साथी भी मारे गए, 6 पुलिसकर्मी जख्‍मी


दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शनिवार को दिल्‍ली-छतरपुर में इनामी गैंगस्‍टर राजेश भारती समेत 4 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शनिवार को छतरपुर में इनामी गैंगस्‍टर राजेश भारती समेत 4 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया. भारती पर कई राज्‍यों में केस दर्ज है. वह एक लाख रुपए का इनामी बदमाश था. डीसीपी (स्‍पेशल सेल) संजीव यादव ने बताया कि इस मुठभेड़ में 6 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं. 

छतरपुर में छिपे होने की मिली थी जानकारी
पुलिस को जानकारी मिली थी कि वे दक्षिण दिल्‍ली के छतरपुर इलाके में छिपे हुए हैं. जब उन्‍हें पुलिस ने ललकारा तो उन्‍होंने फायरिंग शुरू कर दी.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्‍पेशल सेल ने इलाके की घेराबंदी के बाद खुद मोर्चा संभाला और भारती समेत 4 बदमाशों को मार गिराया. काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही. पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया है.

No comments:

Post a Comment