न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 03 May 2018 03:18 PM IST
ख़बर सुनें
पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में देश का इतिहास कुचला गया। कांग्रेस शहीदों और वीरों का अपमान करती रही है और इसका उदाहरण जनरल थिमैया थे। नेहरू के अपमान करने के बाद जनरल थिमैया ने इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वंदे मातरम का अपमान करते हैं। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है। उसने हमसे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। कांग्रेस ने वर्तमान सेना प्रमुख को गुंडा कहा। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जो लोग दिल्ली में कैंडल मार्च निकाल रहे थे उनकी कैंडिल्स उस वक्त कहां थीं जब एक दलित लड़की को बीदर में प्रताड़ित किया जा रहा था।
पीएम ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को सीएम बनाएगी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस ने दलितों को भ्रमित किया। कांग्रेस इसी तरह से राजनीति करती है। आपको बता दें कि राज्य में 12 मई को 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है और 15 मई को नतीजे घोषित होंगे। राज्य में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया यहां के मुख्यमंत्री हैं।
वहीं कर्नाटक के बेल्लारी में भी पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आखिरी किला ध्वस्त होना तय है। कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए बेल्लारी को बदनाम किया। बेल्लारी के बारे में इस तरह प्रचार किया जा रहा है जैसे यहां चोर रहते हों। कांग्रेस यहां के लोगों की ईमानदारी का अपमान कर रही है। कांग्रेस के मंत्री अपना खजाना भर रहे हैं।
[ad_2]
Source link
No comments:
Post a Comment